धनबाद(DHANBAD): “अभी तो मैं जवान हूं “.. जब तक स्वस्थ हूं , राजनीतिक सक्रियता जारी रहेगी….पार्टी और आम लोगों की सेवा में मौजूद रहूंगा..
उक्त बातें धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने अपने 76 वां जन्मदिन के अवसर पर कहा..धनसार स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के बीच सादगी के साथ केक काटकर 76वां जन्मदिन मनाया..
इधर बधाई देने वाले लोगों की सुबह से ही तांता लगा रहा जहां बोकारो, झरिया, कतरास, धनबाद आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों के आलावा क्षेत्र की महिलाएं पहुंची थी..
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह को गुलदस्ता, अंग वस्त्र भेट किया गया, इस दौरान पूर्व सांसद श्री सिंह को मुंह मीठा करवाकर दीर्घायु होने कामना बाबा भोलेनाथ से की
वहीं NEWS ANP से ख़ास बातचीत के दौरान अपनी राजनीतिक उपलब्धि की चर्चा करते हुए कहा कि मुझे लगभग 29 वर्षों तक जनता के प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसमें तीन बार विधायक और तीन बार सांसद व मंत्री बनने का अवसर मिला। अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा जनता बीच में समय निकालकर पहुंचने का काम किया और लोगों की समस्याओं को सुनकर अपनी पीड़ा समझकर समझते हुए उसे दूर करने का हर संभव कोशिश किया। जिसका जीत जगता उदाहरण स्वरूप आप सभी के सामने हैं।
जिसके कारण ही लंबे समय तक जनता हमें अपना प्यार आशीर्वाद देते रहा।
मौजूदा नेताओं के जनता दरबार लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं किसी भी प्रतिनिधि के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं सब की अपनी अपनी कार्य करने के नियम हैं। आज एक नया परिपाटी चला हुआ है कि हर जनप्रतिनिधि जनता दरबार लगाकर अपने आवास व कार्यालय में जनता से जुड़े समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने का काम करते हैं। इस तरह से हमने कभी भी अपने कार्यालय स्थित दरबार नहीं लगाया। इसके लिए मैं जनता के बीच में हमेशा बना रहा। चाहे घर हो या फिर हमारा कार्यालय, जनता दरबार का मतलब होता है कि आप क्षेत्र में घूम घूमकर लोगों के बीच पहुंच कर उनके समस्या को सुने और उसे दूर करें। असली जनता दरबार मेरे हिसाब से वही है।
वहीं गया पुल के चौड़ीकरण और रेलवे अंडर ब्रिज के स्वीकृति के पूछे जाने पर पूर्व सासंद श्री सिंह ने कहा कि मैने अपने कार्यकाल के दौरान कई बार जाम से निजात दिलाने के लिए गया पुल को चौड़ीकरण के साथ साथ फ्लाई ओवर का मुद्दा को उठाने का काम किया था। लेकिन कुछ लोगों ने इसमें अपनी रोटी सेकने के लिए अड़चन वेवजह डालने का काम किया .. उन्होंने कहा कि पूर्व जिला चैंबर अध्यक्ष राजीव शर्मा के ने उनके प्लान का विरोध किया था..
कांग्रेस के पूर्व सांसद ददई दुबे जी के संबंध में पूछे जाने पर श्री सिंह ने बताया कि हम दोनों के बीच हमेशा आपसी सम्बन्ध मधुर रहें,चाहे चुनाव के समय या फिर चुनाव के बाद की हो, आज उनके निधन की सूचना पर मै आहत हूं ,भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने श्री चरणों में स्थान दें, इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते, हमारे पास उनके लिए कोई शब्द नहीं है।
मौजूदा सांसद ढुल्लू महतो के एक साल की काम काज की समीक्षा और राजनीतिक सलाह के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कुछ भी राय देने से इंकार कर दिया और कहा कि इस सवाल का जवाब तो वहीं दे सकते है..बोकारो में एयरपोर्ट चालू करने और धनबाद में ढुल्लू महतो द्वारा चिड़ियाघर बनाने के घोषणा के सवाल पर भी उन्होंने इसका जवाब अपने अंदाज में दिया…
आपको बता दें कि जन्मदिन पर बधाई देने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमलेश सिंह, भैया आर एन ओझा, हरे राम मिश्रा, सुशील सिंह, आनंद खंडवाल, मौसम सिंह, चुना सिंह, झरिया नगर अध्यक्ष राज माली, अरूण सिंह, अभिषेक आनंद के आलावा गीता सिंह, कंचन चौरसिया, सत्या देवी, सुशीला देवी, पुनीता सिंह आदि ने पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह को दीर्घायु के कामना करते हुए ढेर सारी बधाई देने का काम किया..
NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो कुंवर अभिषेक सिंह के साथ अरविंद सिंह एवं अनिल मुंडा की रिपोर्ट

