पूर्व विधायक संजीव सिंह, 09 वर्षो बाद सिंह मेंशन कार्यालय झरिया पहुंचे, कार्यकर्त्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत..

पूर्व विधायक संजीव सिंह, 09 वर्षो बाद सिंह मेंशन कार्यालय झरिया पहुंचे, कार्यकर्त्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत..

झरिया(JHARIA): पूर्व विधायक संजीव सिंह लगभग 09 वर्षों बाद अपनी कर्मभूमि झरिया सोमवार को पहुंचे। कतरास मोड़ स्थित सिंह मेंशन कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने संजीव सिंह का भव्य स्वागत किया। उनके साथ वर्तमान विधायक रागिनी सिंह भी मौजूद रहीं। इस दौरान संजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं और झरिया वासियों से मुलाकात की।

मीडिया को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि करीब साढ़े आठ वर्षों बाद आज झरिया आने का अवसर मिला। झरिया की धरती से उनके पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह का गहरा लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि जेल जाने के बाद भी जिस तरह कार्यकर्ता सिंह मेंशन परिवार के साथ मजबूती से जुड़े रहे, उसके लिए वे सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
तत्पश्चात संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह झरिया प्रेस क्लब पहुंचे, जहाँ भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता स्वर्गीय शैलेंद्र चंद्रवंशी की प्रथम श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। नम आंखों से दोनों नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *