पूर्व वार्ड कमिश्नर और ईसीआरकेयु के नेता रहे ठाकुर विमल प्रसाद सिंह का देहांत…

पूर्व वार्ड कमिश्नर और ईसीआरकेयु के नेता रहे ठाकुर विमल प्रसाद सिंह का देहांत…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद नगर पालिका के पूर्व वार्ड कमिश्नर और ईसीआरकेयु के नेता रहे ठाकुर विमल प्रसाद सिंह का हृदय गति रुकने के कारण 70 वर्ष के आयु में उनका देहांत हो गया,ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मीडिया प्रभारी इनके खवास में बताया कि सिंह रेलवे में सीनियर मेल एक्सप्रेस गार्ड के रूप में कार्यरत थे और दिसंबर 2015 में सेवानिवृत हुए। उनके चार बच्चे हैं जिसमें एक राजीव कुमार सिंह रेलवे में कार्यरत है। वर्तमान में सिंह झाड़ूडीह में रहते थे। उससे पहले उन्होंने डायमंड क्रॉसिंग रेलवे कॉलोनी में 50 साल बिताये। साथ ही साथ 80 के दशक में डायमंड क्रॉसिंग रेलवे कॉलोनी के वार्ड कमिश्नर चुने गए। रेलवे में ईसीआरकेयु शाखा -2 धनबाद के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर रेल कर्मचारी हित के लिए कार्य किए।

उनके देहांत पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ईसीआरकेयु डीके पांडेय,एस एन पी श्रीवास्तव,मोहम्मद जियाउद्दीन,ओपी शर्मा,नेताजी सुभाष,सोमेन दत्ता,एन के खवास,आरके सिंह,टी के साहू,ए के दा,राजू चौबे ,विश्वजीत मुखर्जी,परमेश्वर कुमार,अरुण कुमार दास,ए पुराण,सुप्रतिम चक्रवर्ती,प्रदीपतों सिन्हा मंटू,सुदर्शन कुमार महतो,तपन भट्टाचार्य,सुबोध कुमार सिंह और रीतलाल गोप ने शोक जताया.

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *