पूर्व मध्य रेल द्वारा रिकॉर्ड माल लदान करते हुएलगातार दूसरे वर्ष 200 मीलियन टन के क्लब में शामिल…

पूर्व मध्य रेल द्वारा रिकॉर्ड माल लदान करते हुएलगातार दूसरे वर्ष 200 मीलियन टन के क्लब में शामिल…

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा आज 01.04.2026 को मुख्यालय, हाजीपुर में विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की गयी । इस बैठक में महाप्रबंधक द्वारा पूर्व मध्य रेल पर समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान प्राप्त किए गए उपलब्धियों पर चर्चा की गयी । महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने पूर्व मध्य रेल द्वारा प्राप्त की गयी उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी ।

पूर्व मध्य रेल माल ढुलाई के क्षेत्र में रिकॉर्ड कायम करते हुए 2025-26 में 203.42 मीलियन टन माल ढुलाई कर माल ढुलाई के क्षेत्र में भारतीय रेल के 04 प्रथम क्षेत्रीय रेल में शामिल होने का गौरव हासिल किया है । विदित हो कि पूर्व मध्य रेल लगातार दूसरे वर्ष 200 मीलियन टन से ज्यादा माल लदान करने का गौरव हासिल किया है । पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी पूर्व मध्य रेल द्वारा 202.63 मीलियन टन माल लदान की गयी थी ।

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्व मध्य रेल द्वारा कई कदम उठाए गए हैं । वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से कुल 45 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया गया जिनमें 17 जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस, 02 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, 01 जोड़ी नमो भारत एक्सप्रेस तथा 25 जोड़ी नई मेल/एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं । इसके साथ ही 20 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन विस्तार किया गया । ग्रीष्मकालीन अवकाश, दशहरा पूजा, दीपावली, छठ एवं होली जैसे अवसरों पर स्पेशल ट्रेनों द्वारा 14,559 फेरे लगाए गए तथा कई ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर कुल 313 ठहराव प्रदान किए गए ।

इन कदमों के फलस्वरूप पैसेंजर रेवेन्यू के मामले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 4917.81 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 6.89 प्रतिशत अधिक है तथा यह पूर्व मध्य रेल की शुरूआत से अब तक सर्वाधिक पैसेंजर रेवेन्यू है। इसी तरह कैटरिंग रेवेन्यू में 88.31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 91.50 करोड़ रुपए तथा सैंड्री रेवेन्यू में 19.58 प्रतिशत के साथ 401.50 करोड़ रुपए रहा । टिकट चेकिंग से प्राप्त होने वाले रेवेन्यू में भी 22.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए टिकट चेकिंग से 232.61 करोड रुपये प्राप्त हुए जो भारतीय रेल के सभी क्षेत्रीय रेलों में तीसरा सबसे ज्यादा टिकट चेकिंग से प्राप्त होने वाला रेवेन्यू है ।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *