DESK: बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को प्रेरित करने और उन्हें मोटिवेशन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत देशभर के छात्रों से संवाद किया। इस साल कार्यक्रम में 4.5 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जबकि विभिन्न गतिविधियों में 2.26 करोड़ लोग सक्रिय रूप से जुड़े।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के अलावा कोयंबटूर, रायपुर, देव मोगरा और गुवाहाटी में छात्रों से सीधा संवाद किया। इस कार्यक्रम ने देश के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य भारत की आवाजों को एक साझा मंच पर जोड़ा।
लगभग दो मिनट के वीडियो में पीएम मोदी छात्रों के साथ हंसी मजाक, गंभीर चर्चा और प्रेरक बातचीत करते नजर आए। उन्होंने छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए लिखने की आदत को सबसे अहम बताया। उनका कहना था, “मान कर चलिए कि आपने जो पढ़ा है, वो कहीं न कहीं स्टोरेज है। हर इंसान को हर चीज नहीं आती, लेकिन हर एक व्यक्ति को कुछ न कुछ आता ही है।”
छात्रों ने सपनों के पीछा करने, अनुशासन, आत्मविश्वास और मोटिवेशन से जुड़े सवाल पूछे। एक छात्रा ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर ऐसा लगा जैसे समय ही थम गया। एक अन्य छात्र ने पेंटिंग पीएम मोदी को दी, जबकि एक छात्रा ने उन्हें गीत सुनाया, जिसे उन्होंने सराहा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

