अजमेर(AJMER): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अजमेर शरीफ़ में ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाने के लिए ख़ास चादर भेजी है. ये चादर उर्स के मौके पर दरगाह पर चढ़ाई जाएगी. भारत के प्रधानमंत्रियों की ओर से दरगाह में चादर भेजने की पुरानी परंपरा रही है….
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू 4 जनवरी को अजमेर आएंगे जहां वो ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर पीएम मोदी की ओर से भेजी गई चादर पेश करेंगे…..
अजमेर शरीफ दरगाह के प्रमुख नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा है कि पीएम मोदी की ओर से चादर भेजना उन लोगों को क़रारा जवाब है जो पिछले पांच महीने से मंदिर-मस्जिद करके धार्मिक उन्माद पैदा करने की बात कर रहे थे. जबकि सरकार देश की सभ्यता और संस्कृति का सम्मान बनाए हुए है…..
नसीरुद्दीन चिश्ती के इस बयान को हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से दरगाह को लेकर दायर याचिका से जोड़ कर देखा जा रहा है. पिछले साल नवंबर महीने में अजमेर की एक कोर्ट ने हिंदू सेना नाम के एक संगठन की उस याचिका को सुनवाई के लिए मंज़ूर कर लिया था, जिसमें दावा किया गया था कि ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह एक शिव मंदिर के ऊपर बनी है.,….
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

