पारिवारिक विवाद को लेकर थाना परिसर में हुए हाथापाई एक घायल..

भाजपाईयो ने घटना की कड़ी शब्दों में की निंदा।

आरोपी को जल्द गिरफ्तारी की मांग

धनबाद(निरसा): चिरकुंडा थाना परिसर में बीते 25 अक्टूबर को पारिवारिक विवाद को लेकर हुए हाथापाई में घायल तालडांगा आवासीय कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग गौतम शर्मा के मामले में आरोपी को राजनीतिक दबाव में छोड़ दिए जाने के मामले को भाजपाइयो ने गंभीरता से लिया है । घायल गौतम शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं । भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम एक टीम श्री शर्मा के तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी आवास पर परिजन व चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय से मिला । मामले में श्री शर्मा के पुत्र प्रशांत शंकर ने भाजपा नेताओं को बताया कि चिरकुंडा पुलिस ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी के दबाव में आरोपी अमित राणा को घटना के दिन ही छोड़ दिया जो कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है । प्रशांत पूरी घटना की जानकारी नेताओं को दिया । भाजपा नेता थाना प्रभारी रामजी राय से भी मिले और थाना में भाजपा कार्यकर्ता गौतम शर्मा के साथ हुए मारपीट मामले में हुई कार्रवाई के संदर्भ में जानकारी प्राप्त किया । थाना प्रभारी से मिलने के बाद जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर व पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि प्रभारी के समक्ष थाना परिसर में गौतम शर्मा के साथ हुई घटना निंदनीय है । कहा कि आरोपी को थाना से छठ पर्व के नाम पर छोड़ देना कहीं से भी उचित नहीं है और तत्काल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा पूरे मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत कराने का काम किया जाएगा । श्री शर्मा के परिजन व थाना प्रभारी से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, भाजपा नेत्री तारा देवी, रामप्रसाद महतो, बलदेव महतो, मोहन कुंभकार, आशीष मुखर्जी, निवर्तमान अध्यक्ष डबलू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह,सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, भूपेंद्र सिंह, सुरजीत चंद्रा, विजय सिंह व अन्य भाजपाई शामिल थे। थाना परिसर में इस मुद्दे पर काफी नोक धोक भी हुई, भाजपाइयों का मांग हैं कि आरोपी व्यक्ति जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।

NEWS के लिए निरसा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

पारिवारिक विवाद को लेकर थाना परिसर में हुए हाथापाई एक घायल।

भाजपाईयो ने घटना की कड़ी शब्दों में की निंदा..

आरोपी को जल्द गिरफ्तारी की मांग..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *