पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 62 बंडल कॉर्डेक्स वायर बरामद…

पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 62 बंडल कॉर्डेक्स वायर बरामद…

झारखंड (JHARKHAND):गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। दिनांक 21 अप्रैल 2026 की रात्रि में 154 बटालियन CRPF के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गिरिडीह विमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हजारीबाग में हालिया मुठभेड़ के बाद उग्रवादी तत्व किसी बड़ी विध्वंसक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार और CRPF 154 बटालियन के उप कमांडेंट अमित कुमार झा ने किया। उनके साथ खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश वर्मा तथा CRPF की QAT टीम और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।

संयुक्त टीम ने पारसनाथ के कानीडीह, चतरो जोकाई नाला क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान जोकाई नाला के पास छिपाकर रखे गए 62 बंडल कॉर्डेक्स वायर बरामद किए गए, जिन्हें किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।
सुरक्षा बलों की इस तत्परता और सूझबूझ से एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *