पानी-पानी हुआ कोलकाता, डूबे पंडाल, CM बोलीं, ऐसी बारिश कभी…

पानी-पानी हुआ कोलकाता, डूबे पंडाल, CM बोलीं, ऐसी बारिश कभी…

कोलकाता(KOLKATA):देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कोलकाता और आसपास के इलाकों को पानी-पानी कर दिया। पिछले 24 घंटों में 247.5 मिमी बारिश ने जनजीवन ठप कर दिया है। कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे सड़कों पर गाड़ियां आधी डूब गईं और घरों व रिहायशी कॉम्प्लेक्स में पानी घुस गया। पानी में करंट फैलने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। लोग घरों में कैद हैं और बिजली कटने से कई मोहल्लों में अंधेरा पसरा है। CM ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी। हमारे घर भी पानी में डूब गये हैं। जिनकी जान गई, उनके लिए मुझे बेहद दुख है। पूजा पंडालों के लिए भी मन व्यथित है।” उन्होंने अपील की कि लोग घर से बाहर न निकलें और दो दिनों तक दफ्तर न जायें।

हवाई और रेल यातायात चरमराया
बारिश और पानी भरने से कोलकाता एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्स रद्द और 42 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से हजारदुआरी एक्सप्रेस और सियालदह-जंगीपुर एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। शहीद खुदीराम और मैदान मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा रोक दी गई है।

दुर्गा पूजा पर असर
बारिश का सबसे बड़ा असर दुर्गा पूजा पर पड़ा है। कई पंडाल पानी में डूब गये या खराब हो गये हैं। राज्य सरकार ने हालात को देखते हुये सभी सरकारी स्कूल-कॉलेजों में दुर्गा पूजा की छुट्टियां दो दिन पहले से लागू कर दी हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

NEWSANP के लिए कोलकाता से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *