झारखंड(JHARKHAND): रामगढ़ में लोगों खासकर कारोबारियों को डरा-धमका कर अवैध उगाही में एक्टिव एक गैंग का खुलासा पुलिस ने किया है।गैंग के 11 सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पकड़े गये बदमाशों ने पुलिस के सामने कई राज उगले है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार बदमाश पाण्डेय गिरोह के लिए काम करते हैं..
इनके पास से बतौर लेवी वसूली गई कुछ रकम और अन्य कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले है। इन अपराधियों को जेल के अंदर से ही टास्क मिला करता था, इन्हें बताया जाता था कि किनसे और कैसे रंगदारी वसूली जानी है। रोड बनाने वाली कंपनी से भी रंगदारी वसूलना इनकी फितरत थी..
पुलिस का कहना है कि गैंग में शामिल हरेक सदस्य का अलग-अलग काम था। इनमें कोई रेकी करता था, कोई नंबर जुटाता, कोई फोन कर धमकाता-हड़कता, कोई लेवी वसूलने जाता।वहीं अन्य लेवी का पैसा नहीं मिलने पर मौके पर जाकर डराने-धमकाने व काम बंद करवाने में जुटे रहते थे। पाण्डेय गिरोह के खासमखास गिरफ्तार सुनील कुमार, राजविंदर व मोहित ने पुलिस को सबकुछ बता दिया है..
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

