हजारीबाग(HAZARIBAGH): हजारीबाग के कुछ एरिया में बिना गुंडा टैक्स दिये काम करने पर जान आफत में बनी रहती है। जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के इशारे पर आपराधिक घटनाओ को अंजाम गैंग के गुर्गों द्वारा दिया जाता है। इस बात का खुलासा आज बड़कागांव SDPO पवन कुमार ने मीडिया के सामने किया। उन्होंने बताया कि बीते 25 नवंबर को गिद्दी सी कोलियरी में बाइक सवार 2 अपराधी पहुंचे। वहीं वहां काम कर रहे श्याम सुन्दर पाण्डेय पर हथियार भिड़ा दी। वहीं उनसे कहा कि मजाल नहीं कोई बिना गुंडा टैक्स दिये काम कर ले और हथियार लहराते हुये भाग निकले..
इस कांड को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया। वाहों बदमाशों को खोज निकालने का काम SDPO को दिया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से तीन बदमाशों को धर दबोचा। इनके नाम सुजित कुमार गोस्वामी, विक्की राम और अमोद कुमार गुप्ता बताये गये। गिरफ्तार गुंडों ने पुलिस ने सामने कबूल किया कि उन्होंने जो कुछ किया अमन श्रीवास्तव के इशारे पर किया। उन्हें इस काम के एवज में 25 हजार रुपये मिलने वाले थे..
NEWSANP के लिए हज़ारीबाग से ब्यूरो रिपोर्ट

