DESK: पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर भारत के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी सामने आई है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि उनकी सेना ने पिछले साल भारत के साथ हुए टकराव में बढ़त हासिल की थी।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत भविष्य में कोई सैन्य कार्रवाई करता है, तो उसे पहले से कहीं ज्यादा भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इतना ही नहीं, आसिफ ने यह भी कहा कि पिछली बार संघर्ष सीमित था, लेकिन अगली बार टकराव भारत की सीमाओं के भीतर तक फैल सकता है।
ख्वाजा आसिफ के इस बयान को भारत के खिलाफ उकसाने वाला और आक्रामक माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

