पाकुड़ : {PAKUD}पहुँची सीपीआईएम की पोलित ब्योरो सदस्य वृंदा करात पाकुड़ पहुँची…इस दौरान उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनावी घुसपैठ है…और यह बीजेपी का चुनावी घुसपैठ है अभी कोर्ट में यह मामला चल रहा है… और जब अदालत में बीजेपी सरकार केंद्र सरकार को कहा गया तो उन्होंने कहा कि हम लोगों के पास कोई सबूत नहीं है सिर्फ शक है…उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहा है और यह बीजेपी का डिफॉल्ट पॉलिटिक्स है…भाजपा सांप्रदायिक रंग देकर विभाजन करने का कार्य कर रही है…उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह जब भी मुंह खोलते हैं वह जहर निकलता है…ऐसे आदमी को यहां लाकर इस पूरे चुनाव को प्रदूषित करने सांप्रदायिक प्रदूषण करने का इनका पूरा प्रयास है…हम समझते हैं कि इलेक्शन कमिशन को नोट करना चाहिए और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए…
पाकुड़ शहर के भगत धर्मशाला में सीपीआईंएम की ओर से आयोजित विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनावी जीबी की बैठक में पहुंची सीपीआईएम के पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि हमारी पार्टी में वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध किया है…उन्होंने कही कि जब इसको लेकर एक कमेटी का गठन किया गया उस वक्त हमने कहा कि यह हमारी संसदीय प्रणाली के ऊपर हमला होगा और यह संघीय ढांचा जो संविधान का है उसके उपर हमला होगा…आज जब हमलोग सिफारिश देखते हैं वही है जो हमलोगों की आशंका थी…हमारे संविधान में हर वोटर को 5 साल के लिए सरकार बनाने का अधिकार देती है और यह संसदीय प्रणाली है…अब यदि वन नेशन वन इलेक्शन करेंगे जहां विधानसभा के 5 साल की टर्म पूरा नहीं हुआ उसे भंग कर चुनाव करेंगे यह लोकतंत्र पर हमला है… यदि बीच में सरकार गिर जाती है अभी यह सिफारिश कर रहे हैं की नई सरकार जो चुनकर आएगी वह उसकी बची अवधि कुछ समय ही रहेगा और यह किस तरह से हमला है…लोकल चुनाव, पंचायत चुनाव जो राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है वह लोकल चुनाव भी सेंट्रलाइज करने का प्रयास कर रहे हैं…कमेटी का जो रिपोर्ट है वह संविधान विरोधी है यह संसदीय विरोधी प्रणाली रिपोर्ट है…उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच में जाकर इसका विरोध करेंगे और इसे रुकवाने का काम करेंगे…उन्होंने कहा कि 400 वाली सरकार के पास अभी संविधान बदलने का अधिकार नहीं है…
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट…

