तुर्किए: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की स्थिति खराब है। आपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान का साथ दिया था। इसके बाद भारतीयों ने कई कड़े कदम उठाए। इसके बाद तुर्किए में दहशत का माहौल है।
उग्र भारतीय पर्यटकों द्वारा बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द किए जाने के कारण तुर्किए को 300 मिलियन पाउंड का नुकसान होने का खतरा है। पाकिस्तान को समर्थन देने का वादा करने के बाद तुर्किए में भारतीय पर्यटकों द्वारा उड़ानें रद्द किए जाने की संख्या में 250% की वृद्धि देखी गई।
पिछले साल भारतीय पर्यटकों ने तुर्किए की अर्थव्यवस्था में 300 मिलियन पाउंड से अधिक का योगदान दिया। तुर्किए के बड़े भारतीय विवाह बाजार को भी 770 करोड़ रुपये का नुकसान होने का खतरा है
तुर्किए इस समय एक गंभीर पर्यटन संकट का सामना कर रहा है, क्योंकि भारतीय पर्यटकों द्वारा बड़े पैमाने पर उड़ानें और यात्रा योजनाएं रद्द की जा रही हैं। इसका कारण तुर्किए द्वारा हाल ही में पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए सार्वजनिक बयान हैं, जो भारत में व्यापक आक्रोश का कारण बने हैं।
वर्ष, 2024 में भारतीय पर्यटकों ने तुर्किए में यात्रा में लगभग 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अब, इन यात्राओं के रद्द होने से तुर्किए को इससे से अधिक के नुकसान का खतरा है।
MakeMyTrip और Cleartrip जैसी प्रमुख यात्रा पोर्टलों ने तुर्किए और अज़रबैजान के लिए बुकिंग्स में 60% की गिरावट और रद्दीकरण में 250% की वृद्धि दर्ज की है।
भारत की प्रमुख यात्रा एजेंसियों (TAAI और TAFI) ने तुर्किए और अज़रबैजान के पर्यटन को बढ़ावा देना बंद कर दिया है। इन्होंने वैकल्पिक गंतव्यों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।
इस बीच भारतीय सरकार ने तुर्किए की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी Celebi की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है, जो कई भारतीय हवाई अड्डों पर सेवाएं प्रदान करती थी।
भारतीय पर्यटक अब तुर्किए और अज़रबैजान के बजाय जॉर्जिया, सर्बिया, ग्रीस, थाईलैंड और वियतनाम जैसे वैकल्पिक गंतव्यों की ओर रुख कर रहे हैं। इस बदलाव के पीछे मुख्य कारण राष्ट्रीय भावना और तुर्किए की हालिया राजनीतिक स्थिति है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

