पड़ोसी देश पाकिस्तान की वायु सेना ने अपने ही नागरिकों पर कहर ढाया है। सोमवार तड़के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी में मत्रे दारा गांव पर किए गए हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। यह हमला सुबह करीब 2 बजे हुआ, जब पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने गांव पर आठ विनाशकारी एलएस-6 बम गिराए।
भारी तबाही
इस हमले से गांव और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। मारे गए सभी लोग आम नागरिक बताए जा रहे हैं। हमले ने इलाके में दहशत फैला दी है और स्थानीय लोग सदमे में हैं। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन तबाही का मंजर भयावह बताया जा रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

