जम्मू-कश्मीर (JAMMU KASHMIR): चुनाव आयोग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की चार खाली राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की। ये सीटें फरवरी 2021 से खाली थीं। मतदान और मतगणना 24 अक्तूबर को पूरी हो जायेंगी। साथ ही, पंजाब की एक खाली सीट पर भी उपचुनाव होगा। यह सीट सांसद संजीव अरोड़ा के जुलाई 2025 में निधन के बाद खाली हुई थी। चुनाव का नोटिफिकेशन 6 अक्टूबर, नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर, और नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर तय की गई है।
मतदान समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
मतगणना: शाम 5 बजे से शुरू.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

