कोलकाता(KOLKATA): पश्चिम बंगाल सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्यभर में 400 विशेष कैंटीन खोली जाएंगी, जहां लोगों को मात्र 5 रुपए में मछली और चावल का पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग, दैनिक मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।
इन विशेष कैंटीनों के जरिए आम लोगों को कम कीमत में पौष्टिक भोजन देने के साथ-साथ बढ़ती महंगाई के बीच राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। सरकार जल्द ही योजना के संचालन और कैंटीनों के स्थानों को लेकर विस्तृत जानकारी जारी कर सकती है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

