नहाय-खाय के साथ कोयलाचंल मे आस्था का छठ महा पर्व की हुई शुरुआत..
झरिया(JHARIA): अनुशासन, पवित्रता और आस्था का प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. धनबाद, झरिया, सिंदरी, गोविंदपुर, बलियापुर, निरसा और कोयलांचल के आसपास के इलाकों में श्रद्धालु बड़े उत्साह और भक्ति के साथ इस पर्व को मना रहे हैं. सुबह से ही व्रती महिलाओं और पुरुषों ने विभिन्न नदियों, तालाबों और जलाशयों में स्नान कर सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर अपने पवित्र व्रत की शुरुआत की. दामोदर नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव व स्वच्छता के साथ कद्दू, भात व चना का दाल बनाया। जहां सर्व प्रथम गाय माता और छठी मईया को भोग अर्पित करने के बाद विधायक ने प्रसाद ग्रहण किया। तदोपरांत परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रसाद लिया। इस दौरान विधायक रागिनी सिंह ने छठ पर्व में शारदा सिन्हा कमी खल रही है. उन्होंने कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय बहंगी लचकत जाय गीत गा कर छठ व्रत की शुरुआत की। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि नहाय-खाय, अत्यंत पवित्र माना जाता है. आज सिंह मेंशन परिवार में छठ पर्व को लेकर खुशी का माहौल है। रविवार को खरना, सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया जाएगा।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

