नेमरा, रामगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के “संस्कार भोज” में शामिल हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य गणमान्य…

नेमरा, रामगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के “संस्कार भोज” में शामिल हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य गणमान्य…

रांची(RANCHI):आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) स्थित आवास पर आयोजित स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के “संस्कार भोज” में देश-राज्य के कई प्रमुख राजनेता और गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर दिशोम गुरु जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

राजनाथ सिंह ने गुरुजी को किया याद

“शिबू सोरेन जी का व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली था। मेरी उनसे कई मुलाकातें हुईं और उनकी सहजता, सरलता व विशाल दृष्टिकोण ने मुझे हमेशा प्रभावित किया। वे केवल आदिवासी समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के अभिभावक माने जाते थे। मैं उन्हें अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।”

अन्य प्रमुख हस्तियां भी रही उपस्थित

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
  • सांसद पप्पू यादव
  • योग गुरु बाबा रामदेव
  • पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. आनंद

उक्त सभी महानुभावों ने शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की।

गुरुजी की स्मृति में श्रद्धा और सम्मान का वातावरण

पूरे नेमरा गांव और आयोजन स्थल पर शोक, श्रद्धा और सम्मान का माहौल रहा। शिबू सोरेन जी के योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके जीवन मूल्यों और सामाजिक संघर्षों को पीढ़ियों तक प्रेरणादायक बताया।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *