“नेता जी, मेरी भी शादी करा दो” अनोखा पत्र वायरल…

“नेता जी, मेरी भी शादी करा दो” अनोखा पत्र वायरल…

राजस्थान(RAJESTHAN):राजस्थान की रेत भरी हवाओं में इन दिनों एक अनोखा पत्र उड़ चला है, एक ऐसा पत्र जो मुस्कुराने पर भी मजबूर करता है और सोचने पर भी। 43 साल के एक अविवाहित युवक ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा को भावनाओं से भरा पत्र लिख डाला, “मेरी शादी करवा दीजिये, नेताजी!” युवक ने अपने खत में साफ-साफ लिखा है कि “मेरी उम्र 43 साल हो गई है, लेकिन मेरी शादी नहीं हो पा रही है। कृपया मेरी मदद करें नेताजी, शायद आप ही मेरे जीवन का ‘कुंडली मिलान’ करवा दें।” पत्र में उसने अपना मोबाइल नंबर भी जोड़ दिया, ताकि “रिश्ता पक्का करने वालों” को सीधे संपर्क करने में सुविधा हो। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर ये पत्र वायरल हो गया। खबर है कि कुछ दिन पहले पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का एक भाषण वायरल हुआ था। उसमें वे मुस्कुराते हुये बोले थे, “कुछ लोग 40 पार कर गये हैं, लेकिन समाज को भरोसा ही नहीं, इसलिये उनकी शादी नहीं हो रही।” कहने को मजाक था, लेकिन उस मजाक ने किसी के दिल में उम्मीद की चिंगारी जगा दी। युवक ने भाषण सुना और ठान लिया, अबकी बार नेताजी ही मेरे बारात के सारथी बनेंगे। किसी ने लिखा कि “अब शादी की लाइन में नेता जी की सिफारिश जरूरी हो गई है।” तो किसी ने कहा कि हंसी आती है, लेकिन सोचो, अकेलेपन का दर्द भी तो है इसके पीछे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *