नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति श्याम नगर भूली ने किया भोग वितरण…

नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति श्याम नगर भूली ने किया भोग वितरण…

धनबाद(DHANBAD):नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति श्याम नगर भूली के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सप्तमी और अष्टमी का भोग वितरण किया जा रहा है यह भोग ए ब्लॉक पूजा पंडाल के जाने के कर्म में जितने भी श्रद्धालु श्याम नगर भूली होते हुए पूजा पंडाल तक पहुंचाते हैं उनके बीच भोग का वितरण किया जाता है। माता का भोग हर वर्ष श्रद्धालुओं के बीच में वितरण किया जाता है इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सभी कर्मठ सदस्य गण अपनी भागीदारी निभाते है। माता की अशीम कृपा और सभी के सहयोग से हर वर्ष भोग श्रद्धांलोयों के बिच बाटा जा रहा है। इस नेक कार्य के बारे में नीलकमल खवास ने यह जानकारी दी की यह कार्य हमेशा चलते रहेगा।आज इस कार्य में नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति के अध्यक्ष श्री राकेश कांति विश्वास संयोजक श्री राजेंद्र प्रसाद साहू सचिव श्री दिलबाग सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव,पूर्णिमा विश्वास इंदु देवी, अमन कुमार, सोनू कुमार प्रदीप बाउरी, गौरव मुखर्जी, रमेश यादव और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *