निरसा में नशे के खिलाफ़ एकजुट हुए निरसा के लोग..ग्रामीणों ने बुलाई महाबैठक..पुलिस के सहयोग से छेड़ेंगे अभियान…

निरसा में नशे के खिलाफ़ एकजुट हुए निरसा के लोग..ग्रामीणों ने बुलाई महाबैठक..पुलिस के सहयोग से छेड़ेंगे अभियान…

निरसा(NIRSA): निरसा विधानसभा क्षेत्र में नशे खिलाफ अब जनआंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। शिवलीबाड़ी गोसिया मस्जिद के पास यूथ एक्शन कमेटी द्वारा रविवार की रात एक महाबैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ कुमारधुबी पुलिस भी मौजूद रही।

बैठक में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया। कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुखिया मो. सनवर खान ने नशा कारोबारियों को एक सप्ताह की खुली मोहलत देते हुए चेतावनी दी कि जो युवक इस अवैध धंधे में शामिल हैं, उन्हें हर हाल में यह कारोबार बंद करना होगा। उन्होंने साफ कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर नशे का कारोबार बंद नहीं हुआ, तो पुलिस प्रशासन के सहयोग से ऐसे लोगों को जेल पहुंचाने का काम किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नशाबंदी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए एक विशाल जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस अभियान की शुरुआत शिवलीबाड़ी से होगी और धीरे धीरे पूरे निरसा विधानसभा क्षेत्र में इसे चलाया जाएगा। कमेटी ने यह भी तय किया कि एक प्रतिनिधि मंडल मेमोरेंडम के साथ धनबाद एसएसपी से मुलाकात करेगा और नशा के खिलाफ अभियान में प्रशासन से पूर्ण सहयोग की मांग करेगा। मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी ने भी नशा कारोबारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में अवैध धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है। इस महाबैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखने को मिली। साथ ही यूथ एक्शन कमेटी के कई पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष सनवर खान, उपाध्यक्ष शम्सुद्दीन अंसारी, सचिव वसीम अंसारी, उप-सचिव आसिफ रहीम, कोषाध्यक्ष जावेद अख्तर, झामुमो के जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी तथा झारखंड प्रदेश अंबेडकर मंच के जिला उप सचिव मोहम्मद शहबाज़ अंसारी उर्फ जैकी प्रमुख रूप से शामिल थे। फिलहाल, क्षेत्र में नशे के खिलाफ इस मुहिम को लेकर लोगों में उत्साह और उम्मीद दोनों देखने को मिल रही है।

NEWSANP के लिए संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *