निरसा भाजपा कार्यालय में महिला जन आक्रोश, महिला सम्मेलन और पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया…

निरसा भाजपा कार्यालय में महिला जन आक्रोश, महिला सम्मेलन और पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया…

धनबाद(SINDRI): विपक्ष ने देश कि महिलाओं का अपमान किया है, नारी शक्ति के स्वाभिमान का अपमान किया है। विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता के विरोध में आज निरसा पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जन-आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री तारा देवी जी सम्मिलित होकर महिला अधिकार की आवाज सशक्त की…

मौके पर प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी अर्चना सिंह जी, निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता जी, धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुंभकार जी, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष संजय महतो जी, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह जी, उपाध्यक्ष बिपिन दान जी, मंत्री बंदना बौरी जी , धनबाद ग्रामीण जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा दस जी, महामंत्री नीतू शंकर जी सहित पदाधिकारीगण व मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रति कटिबद्ध हैं, लेकिन विपक्ष नहीं चाहता कि देश की महिलायें सदन में प्रतिनिधित्व करे।

विपक्षी पार्टी कॉग्रेस और सपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी राजनीति का केंद्र नारी सम्मान नहीं, बल्कि सत्ता की लालसा और तुष्टिकरण की प्रवृत्ति है।

हम पूर्णतः संकल्पित हैं कि प्रत्येक बहन-बेटी को उसका उचित मान, सम्मान एवं अधिकार सुनिश्चित किया जाए।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *