नागरिक सुरक्षा मंच का गठन, कोयलांचल की ज्वलंत समस्याओं पर जनआंदोलन का ऐलान….

नागरिक सुरक्षा मंच का गठन, कोयलांचल की ज्वलंत समस्याओं पर जनआंदोलन का ऐलान….

धनबाद( DHANBAD): होटल लेक्सस इन में नागरिक सुरक्षा मंच के गठन को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद शहर एवं आसपास के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों ने एकजुट होकर नए सामाजिक मंच की औपचारिक घोषणा की। सम्मेलन में धनबाद कोयलांचल क्षेत्र से जुड़े कई गंभीर जनमुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और इन्हें लेकर लोकतांत्रिक जनआंदोलन शुरू करने का संकल्प लिया गया।

सम्मेलन की शुरुआत केन्दुआडीह राजपूत बस्ती में जहरीली गैस रिसाव से हुई दो लोगों की मौत पर एक मिनट का मौन रखकर की गई। वक्ताओं ने मृतकों के आश्रित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने तथा एक पीड़ित परिवार के सदस्य को नियोजन देने की मांग की।

सभी वक्ताओं ने कोयलांचल में फैली भूमिगत आग, उससे उत्पन्न जहरीली गैस, पर्यावरण प्रदूषण, विस्थापन, रोजगार और पुनर्वास जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चिंता जताई। इन समस्याओं के लिए सीधे तौर पर डीजीएमएस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया गया।

मंच ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 26 दिसंबर 2025 को रणधीर वर्मा में धरना एवं 19 जनवरी 2026 को डीजीएमएस मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में पीड़ित लोग शामिल होंगे। इस आंदोलन को लेकर पूरे क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *