धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) की नियुक्ति कर दी है। जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर आयोग ने अपनी मंजूरी दे दी है।
धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए अपर समाहर्ता विनोद कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी को आरओ बनाया गया है।
मेयर पद के निर्वाचन कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए दो सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें विशाल कुमार पांडेय (बीडीओ, टुंडी) और धर्मेंद्र दुबे (बीडीओ, गोविंदपुर) शामिल हैं। ये अधिकारी नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार होंगे।
धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड के लिए आरओ नियुक्त
धनबाद नगर निगम के कुल 55 वार्डों को पांच-पांच वार्ड के समूह में बांटकर अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
वार्ड 1–5: गिरिजानंद किस्कू, सीओ, बाघमारा
वार्ड 6–10: लक्ष्मण यादव, बीडीओ, बाघमारा
वार्ड 11–15: विकास आनंद, सीओ, पुटकी
वार्ड 16–20: रामप्रवेश कुमार, सीओ, धनबाद
वार्ड 21–25: एजाज हुसैन अंसारी, बीडीओ, तोपचांची
वार्ड 26–30: पल्लवी सिन्हा, बीडीओ, धनबाद
वार्ड 31–35: जहीर आलम, बीडीओ, गोविंदपुर
वार्ड 36–40: मनोज कुमार, सीओ, झरिया
वार्ड 41–45: मुरारी नायक, सीओ, बलियापुर
वार्ड 46–50: बालकिशोर महतो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
वार्ड 51–55: प्रभाष चंद्र दास, बीडीओ, बलियापुर
चिरकुंडा नगर परिषद के लिए आरओ
चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव के लिए भी वार्डवार आरओ नियुक्त किए गए हैं।
वार्ड 1–5: इंद्रलाल ओहदार, बीडीओ, निरसा
वार्ड 6–10: कृष्ण कुमार मरांडी, सीओ, एग्यारकुंड
वार्ड 11–15: मधु कुमारी, बीडीओ, एग्यारकुंड
वार्ड 16–21: विक्रम आनंद, सीओ, निरसा
सूत्रों के अनुसार, 27 जनवरी को नगर निगम चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने की संभावना है। अधिसूचना जारी होते ही नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
