धनसार और झरिया में अवैध कोयला कारोबार चरम पर,पुलिस और CISF की भूमिका पर उठे सवाल…

धनसार और झरिया में अवैध कोयला कारोबार चरम पर,पुलिस और CISF की भूमिका पर उठे सवाल…

झरिया(JHARIA): धनसार थाना क्षेत्र के बेरा और झरिया थाना क्षेत्र के दोबारी में अवैध कोयला कारोबार इन दिनों चरम पर है। बुधवार देर रात कोयला भवन स्थित CISF की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिससे कोयला माफियाओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई इस कार्रवाई में कई ड्राइवर कोयला लदे वाहन लेकर भागने लगे। CISF ने पीछा कर पांच ट्रकों को जब्त किया, जिनमें तीन ट्रक बेरा न्यू क्वार्टर मांझी बस्ती (धनसार थाना क्षेत्र) और दो ट्रक झरिया थाना क्षेत्र से पकड़े गए।

सूत्रों की मानें तो जब्त ट्रकों में लाखों रुपये मूल्य का कोयला भरा हुआ था। हालांकि कई वाहन भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि इन दिनों बेरा, दोबारी और पहाड़ी इलाकों से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी कर ट्रकों में लोड किया जाता है और फिर इन्हें धनबाद के गोविंदपुर और बरवाअड्डा स्थित भट्टों तक खपाया जाता है।

सरकार की कार्यप्रणाली कटघरे में..

झारखंड सरकार लगातार अवैध खनन और पारदर्शिता की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। अगर सरकार और प्रशासन ईमानदारी से कार्रवाई करें तो कोयला माफियाओं की इस गहरी जड़ जमाई व्यवस्था को खत्म करना मुश्किल नहीं होगा।

NEWS ANP के लिए झरिया ब्यूरो की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *