धनबाद में समाजसेवियों की बैठक सम्पन्न, नई दिशा की पहल…

धनबाद में समाजसेवियों की बैठक सम्पन्न, नई दिशा की पहल…

धनबाद (DHANBAD): धनबाद में सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत (SAWAB) के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन SJS Blood Bank में किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुस्कान एक प्रयास की केंद्रीय सचिव श्वेता किन्नर जी एवं संस्थापक-अध्यक्ष श्रीमती ललिता चौहान जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

बैठक में दरभंगा से पधारे समाजसेवी दीपक मेहता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर धनबाद के विभिन्न वरिष्ठ समाजसेवियों ने भाग लिया और अपने विचार रखते हुए आपसी संवाद, समन्वय और सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय उदय प्रताप सिंह जी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जिससे समाजसेवियों को संरक्षक के रूप में एक नई दिशा और सशक्त मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
रेड क्रॉस की नोडल पदाधिकारी बेनजीर परवीन जी,
“पंखे एक नई दिशा” की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता जी,
सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू जी,
समाजसेवी दीपक महतो जी,
“शक्ति समर्पण” की अध्यक्ष संतोषी आनंद जी एवं सचिव मधु सिन्हा जी,साथ ही रीता चौधरी जी एवं शशि शेखर जी सहित कई ब्लड बैंक के इंचार्ज सुदीप पांडे जी तथा आशुतोष झा जी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।थं

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में संवाद, समन्वय, सहयोग, सेवा, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *