धनबाद में शिक्षा महोत्सव 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, छात्रों को मिलेगा निशुल्क करियर मार्गदर्शन…

धनबाद में शिक्षा महोत्सव 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, छात्रों को मिलेगा निशुल्क करियर मार्गदर्शन…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के धनसार स्थित Radiation Blue Hotel में शिक्षा महोत्सव के निर्देशक रविंद्र साहू द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले “शिक्षा महोत्सव 2026” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि झारखंड के धनबाद में होने वाला यह भव्य आयोजन 12वीं पास छात्रों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इस महोत्सव के तहत छात्रों को निशुल्क करियर मार्गदर्शन, कॉलेज चयन (इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, चिकित्सा, कानून आदि) और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों की भागीदारी रहेगी, जहां प्रदर्शनी स्टॉल के माध्यम से छात्र विभिन्न कोर्स और संस्थानों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही करियर एक्सपर्ट्स छात्रों को उनके भविष्य के लिए सही दिशा दिखाने में मदद करेंगे।

रविंद्र साहू ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और स्थानीय शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं, ताकि वे मिलकर बेहतर करियर का निर्णय ले सकें।

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी शिक्षा महोत्सव के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पास प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, आयोजन स्थल पर ऑफलाइन पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपील किया कि इस दौरान 1 या दो घंटे के लिए कभी भी समय निकाल कर आ सकते हैं।

यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो छात्रों को उनके करियर को सही दिशा देने में सहायक साबित होगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से राणा प्रताप की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *