धनबाद: धनबाद में नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद चुनावों के रिजल्ट लगातार आ रहे हैं।
- वार्ड 21: उर्मिला मंडल जीतीं (पूर्व पार्षद प्रफुल्ल मंडल की पत्नी)
- वार्ड 51: वीरेंद्र कुमार जीते
- झरिया वार्ड 36: सुमन अग्रवाल जीते
- वार्ड 26: पप्पू सिंह जीते (निर्मल मुखर्जी, तीन बार के पूर्व पार्षद, हार गए)
भाजपा के झरिया विधायक रागिनी सिंह के पति निर्दलीय मेयर पद के उम्मीदवार संजीव सिंह आगे चल रहें हैं। झामुमो समर्थित शेखर अग्रवाल दूसरे नंबर पर हैं। जबकि, भाजपा के संजीव अग्रवाल तीसरे पर चल रहे हैं। वहीं, संजीव की चाची इंदु सिंह चौथे स्थान पर हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

