धनबाद में जरूरतमंद बाइक चालकों को मुफ्त हेलमेट का वितरण..

धनबाद में जरूरतमंद बाइक चालकों को मुफ्त हेलमेट का वितरण..

(DHANBAD): धनबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस और रेपिटो कंपनी की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। मंगलवार को धनबाद सिटी सेंटर के पास जरूरतमंद लोगों के बीच मुफ्त हेलमेट का वितरण किया गया। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रेपिटो कंपनी के सहयोग से करीब 50 हेलमेट बांटे गए। ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए बाइक चालकों के लिए हेलमेट बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं। रेपिटो कंपनी की ओर से 50 से 70 हेलमेट जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना लक्ष्य है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा के महत्व को समझें और सुरक्षित सफर करें।

NEWS ANP के लिए ब्यूरो कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *