धनबाद पुलिस की नई पहल: सुरक्षा मजबूत करने के लिए 3 दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण वर्कशॉप शुरू…

धनबाद पुलिस की नई पहल: सुरक्षा मजबूत करने के लिए 3 दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण वर्कशॉप शुरू…

धनबाद(DHANBAD): सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस केंद्र में तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण वर्कशॉप की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार ने किया। इस मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस.एम. याकूब, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम और डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

वर्कशॉप के दौरान पुलिसकर्मियों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दो चरणों में होगा, जिसमें पहले थ्योरी और फिर प्रैक्टिकल सत्र आयोजित किए जाएंगे। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित और सटीक जानकारी प्राप्त कर आम लोगों की सुरक्षा को और बेहतर बनाना है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक का उपयोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी, ऊंची इमारतों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किया जाएगा। इससे कम समय में ज्यादा जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी।

एसएसपी ने यह भी बताया कि फिलहाल वर्कशॉप के बाद दो ड्रोन खरीदे जाएंगे और भविष्य में ड्रोन के जरिए पेट्रोलिंग भी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयासों के कारण अपराध के मामलों में कमी आई है और आगे भी इसी तरह आधुनिक तकनीक के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *