धनबाद: झरिया में बिजली संकट को लेकर सांसद प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की अहम वार्ता, कई मुद्दों पर हुआ मंथन….

धनबाद: झरिया में बिजली संकट को लेकर सांसद प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की अहम वार्ता, कई मुद्दों पर हुआ मंथन….

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला में अनियमित विद्युत आपूर्ति और विशेष झरिया मे व्याप्त विद्युत संकट पर संज्ञान लेते हुए माननीय सांसद ढुल्लू महतो जी ने एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिंहा से वार्ता के लिए भेजा वहां विद्युत विभाग के S.E एस के कश्यप , डी जी एम रस्तोगी जी एवं विभिन्न क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे प्रतिनिधि मंडल में धनबाद जिला सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव सांसद प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता जितेंद्र प्रसाद झरिया से मनोज साव शिवराज साहू भाजपा बस्ता कोला मंडल अध्यक्ष संतोष रवानी रंजन गुप्ता मुख्य रूप से थे लोगों ने वर्तमान विद्युत आपूर्ति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आक्रोश जताया और निम्नांकित बिंदुओं पर वार्ता किया

1, जैसे क्षमता के अनुसार भार को बांटते हुए नए ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन किया जाए

2, झरिया बाजार के सभी पोल मे मकड़ जाल के तरह तार फैला हुआ है उसे व्यवस्थित करें

3, झरिया में सभी rmu स्वीच को मरम्मत करवाया जाए

4, उपभोक्ता के आवेदन निष्पादित करने की समय सीमा निर्धारित किया जाए

5, जनता की समस्या के लिए नियमित शिविर लगाई जाए

6, झरिया के भागा में नई विद्युत सब स्टेशन का निर्माण शीघ् प्रारंभ करें

7, झरिया एसडीओ के कार्य प्रणाली जो उपभोक्ता के साथ ठीक नहीं है उसे सुधार करे

8, विद्युत विभाग द्वारा अधिकृत तोसा इंटरनेशनल प्राइवेट कंपनी में कार्यरत मैंडेजकर्मी का अक्टूबर 2025 में ही दुर्घटना में दोनों हाथ निष्क्रिय होने के उपरांत अभी तक उनका मुआवजा नहीं मिला उसे यथाशीघ्र दिलाने का काम करें

9, और सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के कई भवन के ऊपर 11 000 हजार किलोवाट का तार को डायवर्ट किया जाए

उपरोक्त बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई और इस पर महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि झरिया सब स्टेशन निर्माण में अतिक्रमण बाधक बना हुआ है हम लोग प्रशासनिक स्तर पर उसका निराकरण कर रहे हैं और नए ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन भी व्यापक पैमाने प्रारंभ है जिसका परिणाम हम लोगों को मिलेगा पूर्व के तुलनात्मक हम लोगों ने बहुत हद तक सुधार किया है और मैं आप लोगों को अस्वस्त करता हूं कि जल्द ही उपरोक्त समस्याओं का निराकरण कर लिया जाएगा

NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *