धनबाद जिला राजनीतिक मामलों की कमिटी की बैठक, नगर निकाय चुनाव पर बना ठोस रोड मैप….

धनबाद जिला राजनीतिक मामलों की कमिटी की बैठक, नगर निकाय चुनाव पर बना ठोस रोड मैप….

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला राजनीतिक मामलों की कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आज लेक्सस होटल, धनबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतोष सिंह, अध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केशव महतो कमलेश, अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपस्थित रहे। उनके साथ झारखंड नगर निकाय चुनाव के प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो तथा धनबाद जिला कांग्रेस के प्रभारी अशोक चौधरी भी शामिल हुए।

बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर व्यापक और गहन चर्चा की गई। विशेष रूप से धनबाद नगर निगम चुनाव के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम तथा चिरकुंडा नगर परिषद की प्रत्याशी मालती देवी को विजयी बनाने के लिए बूथ से लेकर वार्ड स्तर तक संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।

नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी का संदेश एक-एक कार्यकर्ता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचे और संगठन पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरे। बैठक में चुनाव प्रबंधन, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और समन्वय की दिशा-दशा तय करते हुए ठोस कार्ययोजना बनाई गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद खान ,झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, सभी प्रखंड अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष, सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी, रविंद्र वर्मा, राजेश्वर सिंह यादव, मुख्तार खान, अवध नारायण, रवि रंजन, जिला परिषद सदस्य शोराब अंसारी, राजेश राम, राजू दास, मंटू दास, प्रभात सिरोलिया, जहीर अंसारी, इरफान खान चौधरी, आसिफ राजा, बाबू अंसारी, गोपाल कृष्णा चौधरी, मधुसूदन चौधरी, कालीचरण यादव, अरविंद सैनी, करीम अंसारी समेत कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी बिंदुओं पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की मजबूत जीत का संकल्प लिया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *