चिरकुंडा के दो व्यवसायी से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर मड़वाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडला DC और SSP से मिला..

चिरकुंडा के दो व्यवसायी से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर मड़वाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडला DC और SSP से मिला..

धनबाद (DHANBAD) सनद रहे कि पिछले 29 नवम्बर को रात्रि चिरकुंडा के कुछ स्थानीय अपराधी प्रविर्ती के युवकों द्वारा कीर्तन कर घर लौट रहे मारवाड़ी व्यापारी समाज के लोगों पर थूक दिया जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने हरवे हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया जिसमे अभिषेक जिंदल एवँ गौरभ अग्रवाल को गंभीर चोट आई एवं उन्हें मिशन अस्पताल दुर्गापुर में भर्ती करना पड़ा एवं दो अन्य राहुल खरकिया एवं संदीप अग्रवाल भी घायल हुए। इस संबंध में हमलावर अंकित यादव, रोहित यादव,राजू,बोना एवं अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत चिरकुंडा थाने को दी गयी।

चिरकुंडा थाना काण्ड संख्या 267/24 धारा 147/148/149/324/307/379/191(2)191(3)190/118(1)/109/303(2)DNS दिनाँक 29-11-2024 दर्ज भी किया गया।घटना के 13 दिनों बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नही हो पाई और न ही किसी प्रकार का कोई पूलिसिया दबाब अपराधियों पर दिखा।अपराधी बैखोफ होकर घूम रहे है और पीड़ित परिवार एवं समाज भयभीत है।

आज कृष्णा अग्रवाल के नेतृत्व में सम्मेलन के प्रमंडलीय मंत्री जितेंद्र अग्रवाल,सम्मेलन के सचिव निरंजन अग्रवाल,प्रणय गढ्यांन,राजू जिंदल, संदिप अग्रवाल,विकाश गढ्यांन एवं आकाश गढ्यांन ने उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चिरकुंडा स्थित तालडांगा में चल रहे अवैध शराब की भट्ठियों को बंद करने की मांग की। जिसपर अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

NEWS ANP से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *