धनबाद(DHANBAD):
आज दिनांक 21 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के शहादत दिवस को “सद्भावना दिवस” के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित एवं भावभीनी श्रद्धांजलि देकर किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
सद्भावना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, मधुसूदन सिंह चौधरी, गोपाल कृष्ण चौधरी, देवेंद्र पासवान, आकाश कुमार सिंह, फ़ैज़ अहमद रिजवी, कृष्ण कुमार सिंह, बप्पी लायक, शब्बीर आलम, मोहम्मद शरीफ अंसारी एवं मनीष कुमार सहीत अन्य शामिल थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी राकेश किरण महतो ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश में आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया, संचार क्रांति की शुरुआत की, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार प्रदान किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवोदय विद्यालयों की स्थापना कर नई जागृति पैदा की। उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश को नई तकनीक, आधुनिक सोच एवं विकास की दिशा दी। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, संचार क्रांति हो, पंचायती राज व्यवस्था हो या युवाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने का कार्य — हर क्षेत्र में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। आज पूरा देश उन्हें श्रद्धा एवं सम्मान के साथ याद कर रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से मुख्तार खान, मनोज यादव, जोगेंद्र सिंह जोगी, सिता राणा, मंजर आलम, अवध नारायण प्रसाद, मंटु दास, राजु दास, कयूम खान, गुड्डू खान, अक्षयवर प्रसाद, आदित्य आंनद, आशीष सिंह, राजेश राम, शिव शंकर सिंह, देवेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, गंगा वाल्मीकि, सीतारानी, पूनम देवी, मीना देवी, महेश शर्मा, हेमंत जायसवाल, जानकी देवी, रिंकू कुमारी, रुबी खातून, कविता दीवार, बिलकिस खातून, सत्यानंद पांडेय, मनोज कुमार हादी, दीपक सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद शरीफ अंसारी, प्रीतम रवानी, निवारण महतो, दिनेश यादव, गोपाल कृष्ण चौधरी, देवेंद्र पासवान, गणपत महतो, भगवान दास, रवि पासवान, सौरभ सिंह, कालीचरण यादव, संतोष चौधरी, जहीर अंसारी, शरीफ राजा, संजय कुमार, रमेश राय, महेंद्र दुबे, मंटू दास, राजू दास, अरविंद कुमार सैनी, जयप्रकाश चौहान, अनु पासवान, रवि चौबे, लाली प्रसाद महतो, बंटी दास, महावीर महतो, बम भोले सिंह रूबी खातून, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन सद्भावना, राष्ट्रीय एकता एवं मानव सेवा के संकल्प के साथ किया गया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

