धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने हजारों की संख्या में निकाला आक्रोश मार्च..

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने हजारों की संख्या में निकाला आक्रोश मार्च..

भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद(DHANBAD): पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज अपराह्न 3:00 बजे धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गांधी सेवा सदन, रणधीर वर्मा चौक से विशाल जनसमूह के साथ “जेल भरो आंदोलन” एवं आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे धनबाद जिला से हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न मंच/मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधि एवं आमजन शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित विशाल जनसभा से हुई, जहां उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धनबाद अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं जनसमस्याओं को लेकर एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि कुछ भ्रष्ट पदाधिकारी राज्य सरकार की जनहितकारी छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं। धनबाद अंचल कार्यालय के विरुद्ध लगातार भारी संख्या में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिससे आम जनता त्रस्त एवं परेशान है। सभा में वक्ताओं ने धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार के हस्तांतरण तक आंदोलन जारी रखने का आव्हान किया ।

सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जनसभा के उपरांत हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से पदयात्रा करते हुए धनबाद थाना की ओर बढ़े।

पूर्व में यह घोषणा की गई थी कि सभी कांग्रेसजन सामूहिक रूप से अपनी गिरफ्तारी देंगे, किन्तु पार्टी हाईकमान के निर्देश पर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की गई तथा प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार निरंतर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया । सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि जब तक भ्रष्ट अधिकारियों के मनमाने रवैये एवं जनविरोधी कार्यशैली में सुधार नहीं होगा, तब तक कांग्रेस पार्टी का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

कार्यक्रम के उपरांत धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी श्री नौशाद आलम से मुलाकात कर पूरे प्रकरण पर सार्थक वार्ता की तथा जनभावनाओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को अन्याय एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करेगा और जनता को प्रताड़ित करेगा, तो उसके विरुद्ध लोकतांत्रिक एवं सांकेतिक आंदोलन करना जनता एवं राजनीतिक दलों का संवैधानिक अधिकार है।

उन्होंने कहा कि यह अंग्रेजों की सरकार नहीं है कि आंदोलनों को दबाया जाएगा। यह हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली जनता की सरकार है, जहां प्रत्येक योजना एवं कार्य जनता के हित को ध्यान में रखकर किया जाता है। ऐसे में कुछ अधिकारी अपने आचरण से राज्य सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसे अधिकारियों के व्यवहार एवं कार्यशैली में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी का आंदोलन और अधिक व्यापक रूप में जारी रहेगा।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव सोनू ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ इस आंदोलन में भूमिका निभाएगी तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी इस लड़ाई में युवा कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के साथ खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव सोनू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमशेर आलम, अशोक सिंह, मदन महतो, मुख्तार खान, मनोज यादव, सीता राणा, आदित्य आनंद, जहीर अंसारी, आसिफ रजा, राजू दास, शाहिद कमर, कयूम खान, अवध नारायण प्रसाद, महेंद्र दुबे सोनू, दिनेश यादव, कालीचरण यादव, इरफान खान चौधरी, योगेंद्र सिंह योगी, मंटू दास, आमिर हाशमी, गोपाल कृष्णा चौधरी, संतोष चौधरी, नवीन सिंह, विजेंद्र पासवान, अख्तर खान गुड्डू, इम्तियाज अली, अक्षय प्रसाद, देवेंद्र पासवान, अशोक मालाकार, साबिर अली उर्फ पप्पू, गणपत महतो, बी.के. सिंह, शैलेंद्र सिंह, डेविड सिंह, मधुसूदन सिंह चौधरी, रूबी खातून, बिल्किस खानम, गंगा वाल्मीकि, मृत्युंजय सिंह, नवीन पासवान, भगवान दास, श्याम कुमार साव, डॉ. संतोष राय, शशि भूषण तिवारी, बलराम महतो, संतोष मोदक, राज बिहारी यादव, योगेश रजक, जाबिर अंसारी, शरीफ अंसारी, टिंकू अंसारी, सूरज वर्मा, प्रीतम रावत रवानी, निवारण महतो, सुभाष चंद्र तिवारी, शादाब खान, ऋषिकांत यादव, रोहन चौधरी, पूर्वेंदु सिंह, आशीष सिंहा, कारू अंसारी, अरविंद सैनी, खारुन निशा, अजमेरी खातून, रवि पासवान, आकाश प्रमाणिक, श्याम खान, गीता सिंह, महेश शर्मा, आकाश सिंह, राकेश पासवान, फ़ैज़ अहमद, रामजी सिंह, भोला सिंह, मयंक, जय प्रकाश सिंह, सुधीर सिंह, रौशन कुमार एवं भोलानाथ सिंह सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *