धनबाद के होनहार छात्र मोहम्मद अर्श ने JEE Main 2026 में लहराया परचम, 97.10 परसेंटाइल के साथ बढ़ाया जिले का मान…

धनबाद के होनहार छात्र मोहम्मद अर्श ने JEE Main 2026 में लहराया परचम, 97.10 परसेंटाइल के साथ बढ़ाया जिले का मान…

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित JEE Main 2026 के परिणामों में धनबाद के प्रतिभाशाली छात्र मोहम्मद अर्श ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अर्श ने 97.1082070 NTA स्कोर (परसेंटाइल) प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन3 का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

मोहम्मद अर्श की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (CRL) में 45,239वां स्थान प्राप्त किया, जबकि Gen-EWS श्रेणी में उनकी रैंक 6,923 रही।

विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो अर्श ने भौतिकी (Physics) में 97.80 परसेंटाइल और रसायन विज्ञान (Chemistry) में 95.36 परसेंटाइल हासिल कर अपनी मजबूत तकनीकी समझ का परिचय दिया। उनके इस परिणाम ने यह साबित कर दिया कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

अपनी सफलता पर मोहम्मद अर्श ने कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य JEE Advanced 2026 में बेहतर प्रदर्शन कर देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थान में प्रवेश प्राप्त करना है।

अर्श के पिता मोहम्मद मुश्ताक अहमद और माता नौशी हक ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

JEE Main में शानदार रैंक के साथ अर्श अब JEE Advanced 2026 की परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हो गए हैं। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *