धनबाद के शिवांगी अपार्टमेंट के लोगों की गुहार, हे इंद्रदेवता अब बरसना बंद कीजिए…जलजमाव से घर में कैद होने को मजबूर,नगर निगम के पास जल निकासी और वाटर मैनेजमेंट को कोई प्लान नहीं…

धनबाद के शिवांगी अपार्टमेंट के लोगों की गुहार, हे इंद्रदेवता अब बरसना बंद कीजिए…जलजमाव से घर में कैद होने को मजबूर,नगर निगम के पास जल निकासी और वाटर मैनेजमेंट को कोई प्लान नहीं…

धनबाद(DHANBAD): लगतार दो दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश से कोल सिटी धनबाद का जन जीवन तबाह हो गया,दूसरी ओर धनबाद नगर निगम की साफ सफाई और सीवरेज ड्रेनेज के अभाव में नालियों से जल निकासी की पोल खुल भी गई है..वहीं विकास नगर के शिवांगी और अपार्टमेंट का ग्राउंड इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है,

इस अपार्टमेंट मे वैसे कुल 32 फ्लेट हैं लेकिन जल जमाव होने से सभी परिवारों को 24 घंटे से अपने घरों मे बच्चों के साथ कैद रहना पड़ रहा हैं, वहीं अपार्टमेंट मे पानी घुस जाने से पानी बिजली दो दिनों से बाधित हो गई है ..लोग दिए मोमबत्तियों के सहारे रात गुजारने को मजबूर हैं,

फिलहाल जिला प्रशासन व नगर निगम की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से अपार्टमेंट के लोग परेशान है…वहीं घर मे कैद रीता सिंह ने फोन पर बताया कि दो दिनों से लगतार बारिश होने के कारण शहर के साथ साथ मुहल्ले के नालियों ओभर फ्लो हो गई है जिससे अपार्टमेंट के निचला फलोर मे गंदे पानी लगभग 05 फिट ऊपर आ चुका है, इसके लिए हमलोग जन प्रतिनिधियों के साथ साथ निगम के अधिकारियो से संपर्क करना चाहे लेकिन किसी भी से संपर्क नहीं हो पाया है…

अब लोग भगवान से प्रार्थना कर रहें है..प्रभु अब बरसना बंद कीजिए… आपके इस वर्षा जल को संभालने की क्षमता फिलहाल धनबाद नगर निगम के पास नहीं है…जल निकासी के अभाव में जल जमाव और कीचड़ से आम लोग परेशान है…धनबाद में वाटर मैनेजमेंट अब भी सपना बना हुआ है..

NEWS ANP के अरविंद सिंह बुंदेला के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *