धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर…

धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर…

धनबाद(DHANBAD): सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बगुला बस्ती में रविवार देर रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकद राशि के साथ सोना-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

गृहस्वामी जादू गोप ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी में बिशुनपुर गए हुए थे और रविवार रात वहीं रुक गए थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे 80 से 90 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। उन्होंने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है।

वहीं, मीना देवी ने बताया कि घर में रखे सोने के आभूषण जिसमें मांग टीका, गले का हार, कान की बाली समेत अन्य जेवर चोर अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि इलाके में इस तरह की यह पहली बड़ी चोरी की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना सरायढेला थाना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में भी छानबीन की जा रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *