धनबाद(DHANBAD): विश्व फोटोग्राफी दिवस पर दुमका फोटोग्राफी क्लब की ओर से सिद्धों कान्हू मुर्मू इनडोर स्टेडियम में फोटोग्राफी एवं रील्स प्रतियोगिता सह फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें धनबाद के चंदन स्टूडियो से चंदन पाल ने सबसे अधिक पुरस्कार जीतकर रिकॉर्ड दर्ज किया।
चंदन पाल ने “सेव द नेचर” मोबाइल फोटोग्राफी में प्रथम पुरस्कार “सेव द नेचर “रील्स में प्रथम पुरस्कार एवं वेडिंग कैंडिड फोटोग्राफी में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया ।
इस बार कार्यक्रम का विषय रहा “पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओ. मुख्य अतिथि जिला नोडल पर्यटन पदाधिकारी तूफान पोद्दार एवं विशिष्ट अतिथि संजीव हांसदा ने फोटो गैलरी का उद्घाटन किया. उन्हने पुरस्कृत तस्वीरो की सराहना की। प्रदर्शनी में पूरे झारखंड राज्य के चुनिंदा फोटोग्राफरों द्वारा खींची गयी तस्वीरें प्रदर्शित की गयी।
आयोजन को सफल बनाने में बालकिशोर टुडू, बलवंत सिंह, कमलेश मरांडी, केदारनाथ पाल, बेनिसन हांसदा, अनुज बेसरा, सन्नी सिंह, बरूण मुर्मू,लाउस सोरेन, सैम शैमुएल, निहाल रंजन अपने मुख्य भूमिका निभाई.
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि यह हम लोग तीसरा वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मना रहे हैं इस आयोजन का उद्देश्य फोटोग्राफी के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण भी हम लोगों का उद्देश्य है . “पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे विषयों के माध्यम से युवाओं को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया.
विजेता फोटोग्राफर
मोबाइल फोटोग्राफी (पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ) –
प्रथम-चंदन पॉल,
द्वितीय-अभिषेक कुमार,
तृतीय -डेनियल हेंब्रम.
डीएसएलआर फोटोग्राफी –
प्रथम:सुखदेव हेंब्रम,
द्वितीय:चंदन पॉल,
तृतीय:पीटरसन बास्की.
सेव द नेचर” पर बेस्ट रील्स – चंदन पॉल.
NEWS ANP के लिए धनबाद कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

