धनबाद(DHANBAD): धनबाद के वासेपुर से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर…
भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
पुलिस पूछताछ में उसके करीबी गुर्गे सैफी उर्फ मेजर ने बताया कि—
प्रिंस खान इस समय पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में छिपा हुआ है…
जहां उसे ISI और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संरक्षण मिला हुआ है।
खुलासे के मुताबिक—
दुबई में इंटरपोल की दबिश बढ़ने के बाद प्रिंस फरार हुआ
‘डंकी रूट’ के जरिए ओमान होते हुए पाकिस्तान पहुंचा
अब रंगदारी से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में कर रहा है
धनबाद पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है—
जो भी प्रिंस खान को रंगदारी दे रहा है, उसे आतंकी मददगार माना जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
वहीं, प्रिंस की निजी जिंदगी को लेकर भी बड़ा खुलासा—
उसकी दोनों पत्नियां दुबई में एक ही फ्लैट में रह रही हैं
भाई गोपी खान अलग फ्लैट में अपने साथियों के साथ रह रहा है
रंगदारी के पैसे से सभी ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे हैं.
अब पुलिस वायरल पर्चों की फॉरेंसिक जांच भी कराएगी,
ताकि यह पता चल सके कि इनके पीछे असली दिमाग कौन है।
पूछताछ के बाद सैफी को कोर्ट में पेश किया गया,
जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

