धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने जारी किया सुचना..संविधान बचाओ रैली के लिए कांग्रेस जनों से किया अपील…

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने जारी किया सुचना..संविधान बचाओ रैली के लिए कांग्रेस जनों से किया अपील…

दिनांक 19 मई 2025 सोमवार कों पूर्वाह्न 10 :30 बजे निरीक्षण भवन के ग्राउंड धनबाद से रैली की होगी शुरुआत।

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष सिंह ने जारी किया सुचना। संविधान बचाओं रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस जनों से किया अपील।

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्मानित महासचिव संगठन के.सी. वेणु गोपाल एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार 19 मई 2025 को दिन सोमवार सुबह 10: 30 बजे से जिला परिषद के निरीक्षण भवन से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “संविधान बचाओं रैली” का आयोजन किया जाएगा। आज धनबाद परिषदन मे संगठन सृजन के तहत बैठक हुई। विधान सभा चुनाव और लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रताप देव, प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बेदी भी उपस्थित थें।

जिलाध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा कि आप सभी सम्मानित धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, धनबाद लोक सभा और विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रखंड /नगर कांग्रेस अध्यक्ष, प्रखंड/ नगर कांग्रेस पर्यवेक्षक मंच मोर्चा के अध्यक्ष/ मंडल कांग्रेस के अध्यक्षगण से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में संविधान बचाओ रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए। धनबाद परिषदन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रताप देव, बलजीत सिंह बेदी, का धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार दुबे, पूर्णिमा नीरज, जलेश्वर महतो, मदन महतो, शमशेर आलम,मनोज यादव, रविरंजन सिंह, नवनीत नीरज,बीके सिंह, माधो सिंह, गोपाल कृष्ण चौधरी, राजू दास, दिनेश सिंह,जहीर अंसारी, इम्तियाज अली अनूप सिंह डेविड, मृत्युंजय सिंह, बबलू दास दुर्गा दास, संजय जयसवाल, श्याम कुमार साव, मधुसूदन चौधरी, बंबभोली सिंह, कयूम खान, सहित अन्य थें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *