धनतेरस पर चमका ऑटोमोबाइल बाजार…

धनतेरस पर चमका ऑटोमोबाइल बाजार…

राँची(RANCHI): राजधानी रांची की सड़कों पर इस बार दीयों से पहले गाड़ियों की चमक नजर आ रही है। धनतेरस के अवसर पर झारखंड का ऑटोमोबाइल सेक्टर रौनक से गुलजार हो गया है। जैसे ही GST दरों में कमी की खुशखबरी आई, ग्राहकों की भीड़ ने शोरूम का रुख कर लिया। इस बार ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अकेले ₹3,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। रांची के प्रतिष्ठित कार डीलरों के मुताबिक, पिछले साल जहां 1100 गाड़ियों की बुकिंग हुई थी, इस बार संख्या 2400 को पार कर चुकी है। इनमें से 900 गाड़ियों की डिलीवरी पहले ही हो चुकी है। बाकी की डिलीवरी धनतेरस तक ग्राहकों तक पहुंच जायेगी। एक शो रूम के मालिक अमित अग्रवाल का कहना है कि दो पहिया में सबसे ज्यादा डिमांड स्कूटी की है। कई कस्टमरों ने पहले ही बुकिंग कराई। ग्राहकों को सरप्राइज गिफ्ट भी दिये जा रहे हैं। वहीं, इस बार त्योहार पर कार की डिलीवरी के लिये स्लॉट फुल हो चुके हैं। लोग सपनों की सवारी को अपने घर ले जाने के लिये बेहद उत्साहित हैं। सबसे ज्यादा डिमांड ₹7 लाख से ₹10 लाख की गाड़ियों में देखने को मिल रही है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *