दो महिलाओं को सफल ऑपरेशन के बाद किया डिस्चार्ज…

दो महिलाओं को सफल ऑपरेशन के बाद किया डिस्चार्ज…

धनबाद(DHANBAD): सदर अस्पताल में दो महिला मरीजों का सफल ऑपरेशन के बाद आज उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि बरमसिया निवासी 47 वर्षीय ममता देवी पिछले चार वर्षों से बच्चादानी बाहर आने की समस्या से परेशान थीं। वहीं झरिया निवासी 46 वर्षीय राजिया पिछले पाँच वर्षों से इसी बीमारी से पीड़ित थीं। दोनों मरीजों का सफल ऑपरेशन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद उपधीक्षक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया।

बताया कि निजी अस्पतालों में इस प्रकार के ऑपरेशन पर सामान्यतः 30 से 40 हजार रुपये तक खर्च आता हैं, जबकि सदर अस्पताल में यह उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। राजिया और ममता देवी, दोनों का उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किया गया।

बताया कि वर्तमान में दोनों मरीज स्वस्थ हैं। कहा कि सदर अस्पताल में महिलाओं के लिए आधुनिक स्त्री रोग उपचार एवं ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *