
DESK: AIBEA, AIBOA एवं BEFI के संयुक्त तत्वावधान एवं आह्वान पर आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को आयोजित देशव्यापी पूर्णदिवसीय हड़ताल में बैंक कर्मचारियों ने सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी की। यह हड़ताल मुख्यतः चार श्रम संहिताओं (Four Labour Codes) को वापस लेने तथा विभिन्न श्रमिक-विरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित की गई।
इस हड़ताल में 10 केंद्रीय श्रमिक ट्रेड यूनियनें भी शामिल रहीं। सभी संगठनों की एकजुटता के साथ हड़ताल एवं विरोध कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉयीज यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट एवं बैंकर्स जिला समिति के अध्यक्ष नंद कुमार महाराज, एजीएस राकेश कुमार, और सभी सदस्य अमित चंद्रवंशी, केदार सिंह, राहुल देव, विनोद कुमार तथा साथी शंकर विनय, जुगल, विजय राय, अपूर्वा सिंह, एस.एन. सिंह, शंभु गुप्ता, रोल्ली, बिरमा, आशा सहित अनेक साथियों की उपस्थिति में हड़ताल शत-प्रतिशत सफल रही।
AIBEA, AIBOA एवं BEFI के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने कार्य से दूर रहते हुए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTUs) एवं विभिन्न स्वतंत्र ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण विरोध कार्यक्रमों में भाग लिया। बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय के समक्ष एवं रंधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन आयोजित किए गए।
इस हड़ताल के परिणामस्वरूप अधिकांश राष्ट्रीयकृत बैंकों में पूर्णतः ताले लटके रहे, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आंशिक रूप से खुला रहा। इस व्यापक भागीदारी के कारण बैंकिंग कारोबार आंशिक रूप से प्रभावित रहा। श्रमिक ट्रेड यूनियनों की पूर्ण भागीदारी ने श्रमिक एकता एवं अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और सुदृढ़ किया है।
फेडरेशन को विश्वास है कि कर्मचारियों की यह एकजुटता भविष्य में भी श्रमिक हितों की रक्षा के संघर्ष को और अधिक मजबूत करेगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

