झरिया(JHARIA): झरिया – बलियापुर मुख्य सड़क के मोहरी बांध स्थित हुए भू – धंसान क्षेत्र का निरक्षण सड़क निर्माण सघर्ष मोर्चा द्वारा रविवार को किया गया, डाईवर्सन रोड बनने की प्रगति को देखा गया, और दुर्गापूजा के पहले बनाने के लिए कहा गया, साथ ही लाइट लगाने की बात चीत हुई, उक्त स्थल पर बीसीसीएल प्रबंधन की और से संदीप कश्यप परियोजना पदाO, परियोजना प्रबंधक अजय कुमार विश्वकर्मा के आलावे मोर्चा की और से तुलसी रवानी, प्रभाष प्र0 सिंह, कानहाई प्र 0 सिंह, लुखु हेम्ब्राम जांच किया, इस दौरान
सड़क निर्माण मोर्चा के नेता गण लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक निखल चंद्र दुवेदी के साथ NT/ST कार्यालय मे निन्म वार्ता हुई,इस दौरान नेताओं ने एक स्वर मे कहा कि झरिया – बलियापुर सड़क पूर्व की तरह बनाया जाय, सड़क से सटे सौ मीटर खाई मइंस को भराई किया जाय, डाई वर्सन रोड पर वेपर लाइट लगाई जाय, GM साहब दुवारा अश्वासंन दिया गया कि सभी कामो को जल्द किया जायेगा, वार्ता मे तुलसी रवानी, प्रभाष सिंह, हीरा लाल गोराई, हराधन मोदक, संतोष मोदक, बसंत मुखर्जी, कनहाई सिंह, लुखु हेम्ब्रम आदि मौजूद थे,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

