दुर्गा पूजा पर्व को लेकर तिसरा थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न..

दुर्गा पूजा पर्व को लेकर तिसरा थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न..

झरिया(JHARIA) : आने वाले सभी पर्व दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांति पूर्ण तरीके से शौहार्द पूर्वक वातावरण मे संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक तिसरा थाना परिसर में रविवार को संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमन कुमार ने किया जबकि संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न हो इसके लिए सभी लाइसेंशी पदाधिकारियों एवं समाज सेवियों को बुलाई गई हैं। क्षेत्र के विभिन्न पूजा समिति से आए सचिव, अध्यक्ष तथा सदस्यों द्वारा कई सुझाओं से थाना प्रभारी को अवगत कराई गई। शांति समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि ‌गस्ती और पेट्रोलिंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं प्रभारी ने कहा की आने वाले एक माह के अंदर कई पर्व होने वाली है और सभी पर्व को संपन्न कराने के लिए तमाम सदस्यों की सहयोग जरुरी है कही भी किसी तरह के सूचना मिलती है तो थाना को सूचित करें, आपलोगों की सेवा के लिए तीसरा पुलिस चौबीस घंटे तैनात मिलेगी, पूजा के दौरान पूजा समिति के सदस्यों को गाइडलाइन का पालन करना होगा, पूजा पंडाल में सीसीटीवी, अग्नि शमन, फस्टेड बॉक्स, पार्किंग तथा सुरक्षा के सभी नियमों का पालन, पूर्व की भाती हीं होगी, पूजा कमिटी के द्वारा भोलैंटियर के नाम और पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर देना अनिवार्य हैं, जिसे हर हाल में पूजा समिति को पालन करनी होगी,पेट्रोलिग की पूरी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि झरिया बलियापुर मुख्य रोड जो अग्नि और भूधसान के चपेट में हैं,जिसके कारण आम जनता परेशान हैं,वो भी संज्ञान में समलित। लाईट की व्यवस्था के लिए बीसीसीएल प्रबंधन से कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रात्रि में लाउडस्पीकर की आवाज धीमी रहनी चाहिए, पूजा पंडाल में पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा। बैठक में थाना के पदाधिकारी के अलावे, आमटाल मुखिया संजय गोराई, अलकडीहा पंचायत प्रतिनिधि संजय दास, सुनील साव, कुलदीप साव, योगेश यादव, संटू सिंह, मुकुंदा पंचायत प्रतिनिधि हीरालाल गोराई, बंटी सिंह, बसंत ठाकुर, कैलास सिंह, प्रबीर ठाकुर, संजय महतो, हीरालाल मोदक, सुनील मोदक,जयराम रवानी, आदि उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *