दुर्गा पूजा पर्व को लेकर घनुडीह ओपी परिसर मे शांति समिति की बैठक हुई संपन्न..

दुर्गा पूजा पर्व को लेकर घनुडीह ओपी परिसर मे शांति समिति की बैठक हुई संपन्न..

पूजा के दौरान पूजा समिति सदस्यों को गाईडलाइन पालन करना जरुरी- पंकज कुमार(प्रभारी)

झरिया(JHARIA): दुर्गा पूजा पर्व को लेकर घनुडीह ओपी परिसर मे मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने किया जबकि संचालन भाजपा नेता अर्जुन निषाद ने किया, बैठक मे मुख्य रूप से शांति समिति के सदस्यों के आलावे क्षेत्र मे हो रहे कई पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव व सदस्य मौजूद थे,मौके पर ओपी प्रभारी पंकज कुमार लोगों सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों के अंदर दुर्गापूजा के आलावे दीपावली एवं छठ पर्व भी सामने है, और सभी पर्व को शांति पूर्ण व सौहार्द पूर्वक आपसी भाई चारा स्थापित करते हुए संपन्न करना है, ये तभी संभव होगा जब आपलोगों की सहयोग मिलेगी, इसके लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पर्व के दौरान गाइडलाइन का पालन करना जरुरी है, खासकर पूजा समिति के सदस्यों को पंडाल मे अग्निशमन यंत्र, सीसी कैमरा, महिला और पुरुष को मंदिर व पंडाल में आने जाने के लिए अलग-अलग रास्ते की व्यवस्था, इसके अलावे महिलाओं के लिए एक टॉयलेट की भी व्यवस्था करनी होगी, साथ ही जितने भीपूजा समिति के सदस्य मंदिर या पंडाल मे रहेंगे अपनी आईडी कार्ड पहचान के लिए लगाए रखेंगे, ताकि किसी भी तरह के कुछ भी अनहोनी की सूचना मिले तो तुरंत हमें सूचित करें और भीड़ में जब हम लोग पहुंचे तो आईडी कार्ड के तहत समिति के लोगों को हमलोग पहचान सके और समस्या को निपटा सके, इसके लिए पूजा सदस्यों को यह ध्यान रखना होगा और मूर्ति पूजा से लेकर मूर्ति विसर्जन तक पूरी तरह डीजे बजा बजाना बंद रहेगी, इसके जगह पर आप लोग लाउडस्पीकर व साउंड बॉक्स बजा सकते हैं, वह भी रात्रि 10:00 बजे के बाद से सुबह 4:00 बजे तक पूरी तरह से ध्वनिप्रदूषण बंद रहेगी,मौके पर एसआई शैलेश कुमार, एएसआई रामू राम, हृदय राम, संतोष रजक के आलावे पूजा समिति के अमित कुमार सिंह, सुधीर कुमार,गिरजानंद वर्मा,भीम निषाद, सूरज निषाद,राजेश मंडल आदि लोग मौजूद थे,

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *