झरिया(JHARIA): कुईयां और केओसीपी. के संयुक्त तत्वाधान में गोलकडीह परियोजना कार्यालय स्थित बुधवार को सालाना दुर्गा पूजा बोनस की मांग को लेकर बीसीसीएल कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन तथा कथित ट्रेड यूनियन के द्वारा पैदा की जा रही अड़चन के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया गया है, अगर पूजा से पहले सलाना बोनस हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी बढ़ोतरी के साथ एक लाख बोनस मजदूरों को भुकतान नही गया तो, आने वाले दिनों मे इकाई स्तर पर चरणबद्ध तरीके से पुरे कॉल इंडिया का चक्का जाम कर दिया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन और सिर्फ प्रबंधन की स्वयं होगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी रवानी ने किया जबकि संचालन प्रभाष सिंह ने किया,कार्यक्रम को सफल बनाने में हराधन मोदक, देवरंजन दास, नरेंद्र कुमार सिंह, सुभाष महतो राकेश प्रसाद सिन्हा, भगवान प्रसाद नोनिया, शिव शंकर महतो, हीरालाल गोराई, प्रबीर मल्लिक, रंजीत सिंह, आलोक सिंह ,अलाउद्दीन अंसारी, प्रदीप रवानी, इम्तियाज अंसारी, हेमंत कुमार बाउरी आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा संगठनात्मक एकता का परिचय दिया,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

