दुर्गा पूजा और दीपावली पर गोड्डा को मिला बंपर तोहफ़ा, सांसद Dr Nishikant Dubey ने जताया जनता की ओर से प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का आभार..

दुर्गा पूजा और दीपावली पर गोड्डा को मिला बंपर तोहफ़ा, सांसद Dr Nishikant Dubey ने जताया जनता की ओर से प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का आभार..

गोड्डा(JHARKHAND) गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए दुर्गा पूजा और दीपावली से पहले विकास की बड़ी सौगात आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गोड्डा और आसपास के इलाकों में कई बड़ी सड़क और रिवर फ्रंट परियोजनाओं की घोषणा की है। इन परियोजनाओं का कुल बजट हज़ारों करोड़ रुपये का है, जो क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

मुख्य परियोजनाएं

  1. महगामा से एकचारी तक चार लेन– 1500 करोड़ रुपये
  2. देवघर से हंसडिहा तक चार लेन– 1700 करोड़ रुपये
  3. देवघर से मधुपुर तक चार लेन, मधुपुर बाईपास सहित– 2500 करोड़ रुपये
  4. हंसडिहा से म्हारो मोड़ भाया नोनीहाट तक नया नेशनल हाईवे
  5. मधुपुर से जामताड़ा भाया मरगोमुंडा नया नेशनल हाईवे
  6. गोड्डा से दुमका भाया अगिया मोड़ नया नेशनल हाईवे
  7. बाराहाट से कहलगाँव तक नया नेशनल हाईवे
  8. गोड्डा से ढाकामोड तक नया नेशनल हाईवे
  9. गोड्डा कझिया रिवर फ़्रंट का निर्माण
  10. देवघर ढडवा रिवर फ़्रंट का विकास

नितिन गडकरी का आधिकारिक पत्र

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सांसद निशिकांत दुबे को लिखे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि:

महगामा से इकचहरी और हंसडिहा से चोपामोड़ तक NH-133 के चार लेन का काम मंत्रालय द्वारा मंज़ूर कर लिया गया है।
दुमरी से देवघर और देवघर से मधुपुर खंड का डीपीआर तैयार हो रहा है और चार लेन का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
तीन नई सड़कों को नेशनल हाईवे घोषित करने की नीति पर भी मंत्रालय विचार कर रहा है।

गोड्डा की जनता और स्थानीय प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने से न केवल परिवहन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के नए अवसर भी मिलेंगे।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि “प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री की इस सौगात से झारखंड के विकास को नई दिशा मिलेगी और आने वाले वर्षों में इसका लाभ सीधे जनता को होगा।

NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *